गुडंबा। जानकीपुरम के मड़ियांव में जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में पुलिस ने जानकीपुरम प्रथम के पूर्व पार्षद समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।


मड़ियांव गांव निवासी भारत वर्मा के मुताबिक वह रविवार को अन्य सहखातेदारों के साथ खसरा संख्या 401 पर निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी जानकीपुरम प्रथम के पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी, गुड्डू, पूर्व प्रधान नब्बू और उनके अन्य साथी मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। आरोप है कि सभी ने जान-माल की धमकी भी दी। आरोप है कि रात करीब तीन बजे चांद सिद्दीकी और नब्बू के उकसाने पर उनके भाई गुफरान, गुड्डू और एक अन्य व्यक्ति स्कार्पियो से प्लॉट पर पहुंचे और वहां लगे पिलर उखाड़कर तोड़ दिए। भारत के भाई संतू वर्मा और गोविंद ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर दिया। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। भारत का आरोप है कि घर के बाहर मौजूद अनस ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *