लुहारी। श्रावण मास के तीसरे सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन पर्व पर कस्बा लुहारी में धार्मिक आस्था और भक्ति का उल्लास देखने को मिला। सुपरफास्ट शिव डाक कांवड़ समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं ने डाक कांवड़ यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल कांवड़िए नाचते-गाते और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए ओरछा धाम पहुंचे। ओरछा में बेतवा नदी से डाक कांवड़ में जल भरा। इसके बाद रामराजा सरकार के दर्शन कर विधिवत रूप से डाक कांवड़ यात्रा प्रारंभ की गई। श्रद्धालु निर्धारित मार्ग से तेज गति से कांवड़ लेकर मऊरानीपुर पहुंचे। केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। डाक कांवड़ यात्रा में संजू श्रीवास, अभिषेक ठाकुर, प्रवीण कुमार, अनुराग, प्रदीप, बसंत, दीपक पांचाल, महेंद्र श्रीवास, धर्मेश पांचाल, गोलू ठाकुर, हरदी जनक, जितेंद्र साहू, धर्मेश कुशवाहा, प्रशांत सेठ आदि शामिल रहे। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें