जालौन। घर के बाहर जुआ खेलने से मना करने पर कुछ लोगों ने गृहस्वामी के साथ पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके घर के बाहर कुछ लोग आए दिन जुआ खेलते हैं और शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं। इससे आसपास का माहौल खराब होता है। आरोप है कि जुआ खेलने से मना करने पर लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने यूपी 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी धमकाते हुए भाग गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कोतवाल हरिशंकर चंद्र का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
