Bar Association President taken away by car, no clue found till late evening

फोटो 34 गयादीन अहिरवार

कालपी। बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार शनिवार दोपहर कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उन्हें एक अज्ञात युवक कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। देर शाम तक घर न लौटने और मोबाइल फोन पर संपर्क न होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई।


जानकारी के अनुसार, गयादीन अहिरवार शनिवार को किसी काम से उरई गए थे। दोपहर करीब चार बजे वह रोडवेज बस से कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे पर उतरे। वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। उनके पुत्र हर्ष मित्रा ने अधिवक्ता संघ के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि बार संघ अध्यक्ष के लापता होने संबंधी प्रार्थना पत्र मिला है। यह घटना दोपहर चार बजे की बताई जा रही है। जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *