रामपुरा। थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर बाजार में शनिवार को एक पान की दुकान के नीचे से 315 बोर का तमंचा और दो खाली कारतूस बरामद हुए। दुकानदार आशुतोष रावत को सुबह करीब 11:30 बजे दुकान खोलते समय साफ-सफाई के दौरान यह हथियार एक काली-सफेद पॉलिथीन में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा और कारतूस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


यह घटना देवी मंदिर के पास आशुतोष रावत की पान की दुकान पर हुई। संदिग्ध वस्तु देखकर दुकानदार घबरा गया और उसने आसपास के दुकानदारों को जानकारी दी। कुछ ही देर में बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। जगम्मनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पॉलिथीन खोलकर जांच की तो उसमें तमंचा और दो खाली कारतूस मिले। दो दिन पहले इसी दुकान पर एसटीएफ ने मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना पर तलाशी ली थी। हालांकि, उस दौरान एसटीएफ को कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली थी। रामपुरा थाना प्रभारी केपी सरोज ने इस बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *