संवाद न्यूज एजेंसी


जालौन। एक युवक चलती स्लीपर बस से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका फरीदाबाद के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह घटना 21 अक्तूबर की रात करीब सवा नौ बजे हुई। अमन प्रजापति दिल्ली जाने के लिए देवनगर चौराहे से फौजी ट्रेवल्स की बस में सवार हुआ था। उसे इमरजेंसी गेट के पास वाली सीट दी गई थी। आरोप है कि गेट का लॉक खुला था और उस पर पर्दा पड़ा था। देवनगर चौराहे से आगे बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे अमन गेट से बाहर सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित के चाचा सुबोध कुमार प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *