Jewelry worth 70,000 snatched from a woman in broad daylight



दतिया। शहर में शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला के हाथ से सोने-चांदी के जेवरों से भरी पॉलिथीन झपट ली गई। अज्ञात महिला करीब 70 हजार रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़िता राधा 25 अक्तूबर को ग्वालियर से दतिया अपने मायके आई थीं। दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी बहन के साथ बाजार गई थीं। वापस लौटते समय रिछरा फाटक के पास एक अज्ञात महिला ने उनके हाथ से पॉलिथीन झपट ली। पॉलिथीन में सोने व चांदी के कई जेवर थे। घटना के बाद राधा पांच दिनों तक खुद ही उनकी तलाश करती रहीं। कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने 30 अक्तूबर को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली टीआई सुधीर हिनारिया ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *