Interlocking roads will be built in Chamda and Maheshpura at a cost of Rs 92.26 lakh.

फोटो-14-ग्राम चमड़ा में भूमिपूजन करते विधायक मूलचंद निरंजन। संवाद

कोंच। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चमड़ा और महेशपुरा में शनिवार को दो इंटरलॉकिंग सड़क मार्गों का निर्माण शुरू हुआ। इन सड़कों पर कुल 92.26 लाख रुपये की लागत आएगी। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने फावड़े से खुदाई कर कार्य की शुरुआत की।


ग्राम चमड़ा में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत मेन रोड से मोक्षधाम तक 550 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क बनेगी, जिस पर 40 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, ग्राम महेशपुरा में बड़ी माता मंदिर के समीप से पहूज नदी स्थित मोक्षधाम तक 630 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी लागत 52.26 लाख रुपये होगी। इस अवसर पर सहायक अभियंता अनूप मिश्रा, वर्षा सोनी, सत्येंद्र निरंजन सहित कई लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *