जालौन। घरेलू विवाद में पति द्वारा गाली-गलौज और मारपीट किए जाने की शिकायत पत्नी ने कोतवाली पुलिस से की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी सीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति रामबाबू आए दिन किसी न किसी बात को लेकर घर में विवाद करता रहता है। वह सब कुछ सहकर घर में शांति बनाए रखने की कोशिश करती है, लेकिन पति की प्रताड़ना बढ़ती जा रही है। आरोप लगाया कि सोमवार सुबह वह घर का काम कर रही थी, तभी पति वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *