
गुरसराय=..डंपर की टक्कर से आल्टो कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे सवारगुरसराय (झांसी)। विकासखंड
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6ae8f3a2ec83b2accb08b094″,”slug”:”women-threw-out-crates-of-liquor-in-protest-against-the-liquor-shop-jhansi-news-c-318-1-jd11006-103744-2026-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: ठेके के विरोध में महिलाओं ने शराब की पेटियां फेंकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गुरसराय=..डंपर की टक्कर से आल्टो कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे सवारगुरसराय (झांसी)। विकासखंड
– मौके पर पहुंचे एसडीएम ने समझा-बुझाकर किया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। नगर के नारायणपुरा मोहल्ले में नहर वाली सड़क किनारे स्थित देसी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं ठेके के विरोध में सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने शराब की पेटियां सड़क पर फेंककर उन्हें कुचल दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगीं। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया।
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में शराब की बिक्री के कारण कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। महिलाओं के मुताबिक, आधा दर्जन से अधिक युवक शराब पीने के कारण बीमार होकर जान गंवा चुके हैं, जबकि कई परिवार आर्थिक तंगी और भुखमरी का सामना कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि मोहल्ले के बीच शराब का ठेका होने से परिवारों और युवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
महिलाओं के सड़क पर बैठने और शराब की पेटियां नष्ट किए जाने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त किया। हालांकि, महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि उनका विरोध शराब की दुकान हटाए जाने तक जारी रहेगा।