कोंच। बिजली की रॉड से पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। काफी देर तक किशोरी के जमीन पर पड़े रहने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।


कस्बे के गांधीनगर निवासी चंदन रजक की पुत्री चाहत (14) सोमवार दोपहर बिजली की रॉड से पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और जमीन पर गिर पड़ी। उधर, उसकी मां और बहनें रसोई में साफ-सफाई कर रही थीं। काफी देर बाद जब परिजनों की नजर चाहत पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे आनन-फानन निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाहत पांच बहनों में सबसे बड़ी थी और कक्षा नौ में पढ़ती थी। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें