जालौन के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। 32 बीघा (छह हेक्टेयर) जमीन के विवाद में मैनपुरी और हाल कानपुर निवासी ठेकेदार इंद्रजीत यादव ने अधिवक्ता की हत्या कराने के लिए कानपुर के वरुण विहार बस्ती निवासी निवासी मोनू यादव को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस मोनू की तलाश कर रही है उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
मोनू ने तीन शूटर सर्वेश शुक्ला, आशीष विश्वकर्मा और केशव कटियार (तीनों कानपुर के) के माध्यम से 31 अक्तूबर को गयादीन का अपहरण कराया और फिर गुजैनी में हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों शूटरों के साथ सुपारी देने के आरोपी इंद्रजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
2 of 16
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि मोनू के पिता अजय के मोबाइल से इंद्रजीत और मोनू के बीच घटना से पहले और बाद के व्हाट्सएप चैट मिले हैं। इन्हीं के आधार पर हत्या की साजिश और सुपारी दिए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं साजिश में सहयोग करने पर मोनू के पिता अजय को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
3 of 16
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई जिलों के अधिवक्ताओं में रोष
कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन की हत्या से कई जिलों के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। कालपी में सोमवार को वकीलों ने काम नहीं किया। अगले दो दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। जिला बार संघ ने आमसभा में मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, औरैया, महोबा और कानपुर में अधिवक्ताओं में रोष दिख। ज्ञापन देकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
4 of 16
इसी जैक से हमला कर वकील की हत्या की गई थी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनू की गिरफ्तारी से खुलेंगे साजिश के कई राज
पुलिस के मुताबिक, हत्या की सुपारी लेने वाला मोनू यादव इस पूरे घटनाक्रम की अहम कड़ी है। उसने ही इंद्रजीत और शूटरों के बीच संपर्क कराया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
5 of 16
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, मोनू के पिता अजय यादव की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस के अनुसार, उसने साजिश में सहयोग किया था और उसे भी गिरफ्तार किया जाना है। एसपी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी।