कदौरा। क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। वीर सिंह एचपी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मरगायां निवासी रामायण दुबे उर्फ पंगा महाराज (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, चतेला के पास बाइक से गिरकर एक महिला भी घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, मरगायां गांव निवासी रामायण दुबे उर्फ पंगा महाराज किसी निजी काम से बाइक से कदौरा की ओर जा रहे थे। वीर सिंह एचपी पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं, दूसरी घटना में सरिता सिंह (40) पत्नी जगनंदन सिंह बाइक से एक परिजन के साथ निजी काम से जा रही थीं। चतेला के पास अचानक बाइक से गिरकर वह घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों घटनाओं की पुलिस जांच कर रही है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *