चिरगांव। दुर्गा वाहिनी की ओर से बुधवार को नगर में शक्ति संचलन कार्यक्रम निकाला गया। दोपहर एक बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू हुए संचलन में दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की बहनों के साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं संघ के कार्यकर्ता शामिल हुए।
शक्ति संचलन जुगियाना मोहल्ला, पुराना बाजार, लक्ष्मण मंदिर दरवाजे के पास, सब्जी मंडी, कमला मार्केट के सामने, थाने के सामने और सरस्वती शिशु मंदिर पुराना बस स्टैंड होते हुए वापस सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्ग में नगरवासियों ने अपने-अपने दरवाजों पर पुष्प वर्षा कर बहनों का स्वागत किया और उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका अवनी दीदी रहीं। विशिष्ट अतिथि मातृशक्ति की विभाग संयोजिका श्रीमती संगीता दीदी रहीं। कार्यक्रम में सोनिया विश्वकर्मा, सुमन श्रीवास्तव, दीप्ति राजपूत और सुमन शिवहरे मौजूद रहीं।
