सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के हथना बुजुर्ग गांव में आबादी के पास बने सार्वजनिक शौचालय के नजदीक नाले में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीणों ने बच्चों और अन्य लोगों को नाले के पास जाने से मना किया है। लोगों का कहना है कि जल्द रेस्क्यू नहीं किया गया तो कोई हादसा हो सकता है। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *