Seven Year-Old Boy Dies by Suicide in Jalaun After Sister Takes Away Mobile Phone

Suicide in Jalaun
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जालौन के कुठौंद थाना इलाके के डगरू का पुरवा गांव में बहन से मोबाइल छीनकर भागने से नाराज बालक ने कमरे में रखे तख्त पर चढ़कर साफी से फंदा बनाया और खूंटी के सहारे लटक गया। 


कुछ देर बाद कमरे में पहुंची बहन ने भाई को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर पहुंचे माता-पिता आनन-फानन में बच्चे को नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम डगरू का पुरवा निवासी सोनू सिंह खेती के साथ मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी संगीता के अलावा नौ वर्षीय बेटी जानवी और सात वर्षीय बेटा रितिक था। बताया गया कि घटना के समय दोनों बच्चे घर के एक कमरे में खेल रहे थे। इसी दौरान रितिक ने पिता का मोबाइल लेकर वीडियो देखना शुरू कर दिया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *