
सीएमओ ने सीएचसी मोंठ का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश फोटो 4
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6aeb99fbc32620c38d01480f”,”slug”:”preparations-underway-to-improve-conditions-in-hospitals-cmo-assesses-the-ground-reality-moth-news-c-132-1-sjhs1002-108818-2026-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने की तैयारी, सीएमओ ने परखी हकीकत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सीएमओ ने सीएचसी मोंठ का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश फोटो 4
मोंठ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिशिर पुरी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के पटलों, ओपीडी, वार्ड, दवा स्टोर और साफ-सफाई का जायजा लिया।
निरीक्षण में शिशिर पुरी ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम अगले सप्ताह झांसी जनपद आएगी। यह टीम किसी भी अस्पताल का निरीक्षण कर सकती है। स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस और नाम की प्लेट लगाने को कहा। दवाओं का रखरखाव नियमानुसार करने और उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मरीजों और तीमारदारों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। अधीक्षक माता प्रसाद राजपूत ने आयुष्मान भारत व जननी सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। सीएमओ ने पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।