उरई। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित माता रतनगढ़ मंदिर में दीपावली दौज पर 9 से 11 नवंबर तक आयोजित होने वाले विशाल मेले को लेकर जालौन जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मेले में 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जिले के नदीगांव, रतनपुरा, असवार, सेबढ़ा और भुआपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में जाते हैं। इसे देखते हुए जिलाधिकारी समीर ने अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

डीएम ने उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, पुलिस विभाग, एआरटीओ, खंड विकास अधिकारियों और नगर निकायों को आपसी समन्वय से श्रद्धालुओं को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। गांवों और कस्बों में प्रचार-प्रसार कर मेले की तिथियों, निर्धारित यात्रा मार्गों और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।

श्रद्धालुओं को मेले में अगरबत्ती, अन्य ज्वलनशील पदार्थ, नारियल और पॉलिथीन ले जाने पर प्रतिबंध की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ट्रैक्टरों में एक से अधिक ट्रॉली लगाकर यात्रा नहीं करने की अपील की जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें