Sitapur: Tractor trolley overturned after being hit by a truck, several people feared dead

सीतापुर में दर्दनाक हादसा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिहानी मार्ग पर कुलहाघाट के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के हताहत होने  की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे परिवार के लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी लोग एक बच्चे के मुंडन संस्कार के सिलसिले में जा रहे थे। रास्ते में पिहानी मार्ग स्थित कुलहाघाट के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े।

राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को भेजा गया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों और मृतकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) महोली नागेन्द्र चौबे के अनुसार, दुर्घटना के संबंध में स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और राहत कार्य तेजी से चल रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है तथा मृतकों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें