
एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6aedc97c9495aa79c0001e4e”,”slug”:”several-people-injured-following-a-cng-gas-cylinder-leak-in-orchha-niwari-2026-11-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”ओरछा गैस रिसाव हादसा: वाहन में उपयोग होने वाला सीएनजी गैस सिलिंडर लीक होने से आग, एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे
– फोटो : अमर उजाला
निवाड़ी जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-01 स्टेशन मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर सीएनजी गैस सिलिंडर लीक से आग लगने की घटना में एक ही परिवार के 12 लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 6 नवंबर को दोपहर लगभग 1:50 बजे डायल 112 पर स्टेशन मोहल्ले स्थित एक घर में गैस सिलिंडर लीक से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डायल 112 की एफआरवी और थाना ओरछा का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस एवं राहत दल ने तत्परता से घायलों को घर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर जमुना भिड़े और पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की और मौके पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया।
इसके पश्चात कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति एवं उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।