उरई। दीपावली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर से पुणे के हडपसर स्टेशन के लिए एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04197 नंबर की यह ट्रेन सात नवंबर को एक फेरा लगाएगी। ट्रेन सुबह 9:39 बजे उरई स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद 9:44 बजे रवाना होगी। इससे उरई और आसपास के यात्रियों को भोपाल, इटारसी, भुसावल होते हुए पुणे जाने की सुविधा मिलेगी।


जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विशेष ट्रेन कानपुर से सुबह आठ बजे रवाना होगी। इसके बाद उरई पहुंचकर झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड और कोपरगांव होते हुए अगले दिन सुबह 11 बजे हडपसर पहुंचेगी। ट्रेन का झांसी स्टेशन पर सुबह 11:55 बजे आगमन और 12:05 बजे प्रस्थान होगा। विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें पांच सामान्य, सात स्लीपर, चार एसी तृतीय श्रेणी, एक एसी द्वितीय श्रेणी और तीन एसी इकोनॉमी कोच लगाए गए हैं। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *