Overloaded sand trucks cause massive traffic jam in the market

फोटो – 05 वाहनों की वजह से लगा जाम। संवाद
– फोटो : Archive

सिरसा कलार। कस्बे में सोमवार और शुक्रवार को लगने वाले बाजार के दिन ओवरलोड बालू ट्रकों की आवाजाही से भीषण जाम लग गया। दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़ और संकरी सड़कों पर भारी वाहनों के प्रवेश से लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। जाम के चलते कई घंटे तक यातायात बाधित रहा और खरीदारी करने आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।


दीपावली पर्व को लेकर सोमवार को सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी थी। इसी दौरान मुख्य मार्ग से बालू लदे भारी ट्रकों की आवाजाही शुरू हो गई। संकरी सड़कों पर ट्रकों के आमने-सामने आने से देखते ही देखते पूरा कस्बा जाम की चपेट में आ गया। स्थिति यह रही कि कई लोग बिना खरीदारी किए ही वापस लौट गए।

जाम में स्कूली बसें, 102 एंबुलेंस और इंडेन गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने वाले वाहन भी फंस गए। बसों में सवार छोटे-छोटे बच्चे घंटों परेशान रहे, वहीं मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस सायरन बजाती रही, लेकिन रास्ता नहीं मिल सका। इससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

सूचना पर सिरसा कलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर पहले एंबुलेंस और स्कूली बसों को जाम से निकलवाया। कई घंटे की कोशिश के बाद यातायात आंशिक रूप से बहाल हो सका। कस्बेवासियों ने सोमवार और शुक्रवार के बाजार के साथ ही त्योहारों के दौरान बालू ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाने अथवा उनका रूट डायवर्ट करने की मांग की है। सीओ अजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जल्द ही अधिकारियों से बात कर समाधान कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें