उरई। जानवरों को घर लेकर लौट रही महिला के लिए उन्हें रेलवे ट्रैक से हटाना जानलेवा साबित हुआ। अचानक ट्रैक पर पहुंचे जानवरों को हटाने के दौरान महिला तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


कोतवाली उरई क्षेत्र के ग्राम भुआ निवासी पार्वती (45) पत्नी ब्रज किशोर बृहस्पतिवार देर शाम जानवरों को लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान जानवर अचानक रेलवे ट्रैक पर चले गए। उन्हें हटाने के लिए पार्वती ट्रैक पर पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे अजित कुमार ने बताया कि पार्वती के तीन बेटियां और एक बेटा अंशुल कुमार है। महिला की मौत से पति ब्रज किशोर और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें