गरौठा झांसी)- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरौठा कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलराज शाही के नेतृत्व में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कृष्ण जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
कोतवाली प्रांगण में मौजूद मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की मनमोहक झांकी सजी हुई थी।
राधा कृष्ण की आरती के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके साथ ही उपस्थित सभी पुलिसकर्मीयो ने भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव में भाग लिया।
कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम पर कोतवाली परिसर में मौजूद सभी लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
वही कस्बा गरौठा से मदनपाल की टीम के कलाकारों के द्वारा कृष्ण भक्ति के जवाबी कीर्तनों ने शमा बांध दिया।
जिससे लोग बाग कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आए।
इस अवसर उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज कस्बा इंचार्ज दिनेश गिरी आरपी सिंह विकास रामसचित्र पटेल महिला एसआई दिव्या मनु सुजाता नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार रामपाल सिंह यदुवंशी शशिकांत तिवारी सलीम मंसूरी राघवेंद्र सिंह राजकुमार मिश्रा मुबीन खान विनीत सोनी शैलू यादव सहित कस्बा के पत्रकार बंधु ग्राम प्रधान सहित कस्बा एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *