बबीना( झांसी)-विकासखंड बबीना के ब्लॉक सभागार में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में परमार्थ समाज सेवी संस्थान एवम् यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय द्वारा
ब्लॉक /ग्राम स्तरीय सरकारी
संस्थाओं को मॉडल बाल संरक्षण ग्राम पंचायत बनाने हेतू प्रसीक्षण का अयोजन किया गया जिसमें बालक बालिका में भेदभाव कम करना, बच्चों का उत्पीडन न हो,
गांव में लिंग जांच व भ्रूण हत्या रोकना, बच्चों का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न रोकना, गांव के बच्चे कुपोषित न हो जैसे आदि मुद्दे पर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया गांव से आए हुई जल सहेली, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, SSG ग्रुप की महीला आदि ने प्रतिभाग किया
उक्त कार्यशाला के दौरान परमार्थ समाज सेवी संस्थान से क्षेत्रिय समन्वयक पंकज गौतम ,दलीप वर्मा सुलेखा, मधुकर, प्रशिक्षक एवम यूनिसेफ से मण्डल क्वाडिनेटर परीक्षत उपस्थिति रहे.
