गरौठा (झांसी)-कस्बा गरौठा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी एक पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री जब घर में अकेली थी तभी मौका पाकर ग्राम गढ़वा थाना लहचूरा निवासी वीरेंद्र पुत्र स्वर्गीय प्रकाश मौका पाकर मेरे घर के अंदर घुस गया । घर में घुसकर वह मेरी पुत्री के साथ साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करने लगा मेरी पुत्री द्वारा छेड़छाड का विरोध करने चिल्लाने पर उसनेमेरी पुत्री की मारपीट कर तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
घर पहुंचने पर मेरी पुत्री ने जब हम लोगों को घटना के बारे में बताया तब हमने कोतवाली प्रभारी को घटना के संबंध में अवगत कराते हुए कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र दिया।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 333- 74 -115 (2) 351 2 बी एन एस व 7/8 पाकसो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
