बबीना(झांसी)- नगर के सुकवा ढुकवा बांध को जाने वाले रास्ते पर इतने गड्ढे हो चुके हे की कभी हो सकता हे बड़ा हादसा।आपको बता दे की इसी सड़क किनारे नगर के दो इंटर कॉलेज बने हुए हे जिसमे नगर,देहात, आर्मी से सैकड़ों की संख्या में बच्चे अध्यन करने ,मोटरसाइकिल,टैक्सी सहित अन्य साधनों से स्कूल आते हे ।सड़की की हालत इतनी खराब हे की बारिश के कारण जगह जगह गड्ढे हो गए हे और उसमे पानी भरा होने के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हे साथ ही पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी हे।सुबह स्कूल जाने की जल्दी और दुपहर में छुट्टी के बाद घर जाने के समय में बच्चे जल्दीबाजी में किसी दुर्घटना का शिकार ना हो जाए ,साथ ही ये सड़क कई ग्रामों और मजरो को बबीना नगर से जोड़ती हे।रात में किसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आना हो या एम्बुलेंस को किसी ग्राम में पहुंचना हो तो बड़ी दिक्कत होती हे।नगर में रोजगार उपलब्ध कराने वाली एक मात्र फैक्ट्री भी इसी सड़क किनारे बसी हुई हे और यहां दूर दराज से वाहनों और क्षेत्रीय लोगो का आना जाना होता है,साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध सुकवा ढुकवा बांध तक पहुंचने के लिय सैलानी इसी सड़क का इस्तमाल करते हे। नगर के गणमान्य लोगो ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित उच्चाधिकारियों से सड़क को दुरुस्त कराए जाने की मांग की।
