बीच-बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी एवं भाई के साथ भी की मारपीट

समथर (झांसी)-अंतिम संस्कार को लेकर परिवार में हुए। विवाद में मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के पुत्र सहित दो नातियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
थानांतर्गत ग्राम लावन में शव के अंतिम संस्कार के बाद घर लौटते समय मृतक के पुत्र एवं दो नातियों ने चचेरे चाचा के साथ गाली-गलौच करते हुए। लाठी डंडों एवं कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आई। चचेरी चाची एवं चाचा के साथ भी मारपीट कर दी। जिसमें प्रार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत ग्राम लावन में
हंसराज पुत्र बल्लू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने चाचा का अंतिम संस्कार कर के घर वापस लौट कर आ रहा था। तभी परिवार के राजेश पुत्र रामभरोसे, अभिषेक पुत्र राजेश ,राहुल पुत्र राजेश ने प्रार्थी के साथ लाठी डंडा एवं कुल्हाड़ी से हमला कर कर दिया। जिससे प्रार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जब प्रार्थी को प्रार्थी की पत्नी श्रीमती मीरा देवी एवं भाई बीर सिंह बीच-बचाव करने आए। तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे वह भी घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें