झांसी -नवदुर्गा महोत्सव पर ग्राम गुढ़ा में स्थित श्री हनुमानजी मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने भक्तों की श्रृद्धा रूपी भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्म की कथा का श्रोताओं को रसपान कराते हुए भागवताचार्य पं देशबन्धु पाठक सोनू महाराज ने कहा कि जब जब पृथ्वी पर अधर्म व अत्याचार बढ़ा तब तब भगवान ने विभिन्न रुपों में अवतार लेकर अधर्मियों अत्याचारियों का विनाश कर धर्म की स्थापन की।आकाशवाणी से भयभीत कंस द्वारा वसुदेव देवकी को जेल में बंद कर अपने प्राणों की रक्षा हेतु पूरे प्रयत्न में जब कंस का अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच गया तब भगवान ने श्रीकृष्ण रुप में अवतार लेकर कंस का बध किया। कृष्ण जन्मोत्सव पर बधाई गीतों की धुनों पर श्रोता नृत्य करने पर मजबूर हो गए। कथा परीक्षत दिलीप सेन ने पत्नी सहित आरती उतारी।संगीतमयी कथा में आर्गन पर गोबिंद राम गंगेले,पैड पर मूरत सिंह, ढोलक पर जीतेन्द्र सौनकिया ने संगत दी। इस मौके पर सुरेन्द्र पाठक शास्त्री, नरेंद्र चतुर्वेदी, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, सुनील पाठक,लाखन सिंह परमार, चन्द्रभानसिंह परमार प्रधान,राजेश गुप्ता, अमित सोनी, अंकित पाठक, देवीसिंह बुंदेला मोहित सेन,हर्ष सेन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
