मेंहदी रचाने व पेंटिंग में निपुण थी छात्रा, देर शाम बंद कमरे में जाल से झूलता मिला शव-
परिवार में कोहराम, फॉरेंसिक टीम पहुंची, पुलिस ने शुरू की जांच-
करवाचौथ पर्व पर कई महिलाओं को रचाई थी मेंहदी-
झांसी (बबीना)-
बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत एक पॉश कॉलोनी में सोमवार देर शाम बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में छत के जाल से उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कस्बा बबीना के टोल प्लाजा के करीब एक पॉश कॉलोनी निवासी प्राची विश्वकर्मा (20) बेटी चंद्रप्रकाश लाला बुंदेलखंड यूनीवर्सिटी में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह मेंहदी रचाने और पेंटिंग में निपुण थी। सोमवार को देर शाम मां अपनी बड़ी बेटी के साथ मायके गई थी। पिता किसी काम से बाजार गए थे। वह घर में अकेली थी। देर शाम वह एक बच्ची को गोद में खिलाती रही। इसके बाद वह कमरे में गई। वहां उसने छत पर लगे जाल से साड़ी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गई। देर रात जब पिता चंद्रप्रकाश घर लौटे तो बेटी कोई आहट नहीं हुई। उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो दंग रह गए। उसका शव फांसी के फंद पर झूल रहा था। जिससे वह रो पड़े। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर फॉरेसिंक टीम को बुलाया गया। जो काफी देर तक सुबूत एकत्र करने में जुटी रही। वहीं पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंद से नीचे उतरवाया। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी, कस्बा इंचार्ज प्रदीप शर्मा सहित आला अफसरों पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। किन परिस्थितयों में उसने यह कदम उठाया है। इसकी जांच की जा रही है। फॉरेसिंक टीम आई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

करवाचौथ पर कई महिलाओं को रचाई थी मेंहदी
कस्बा बबीना के टोल प्लाजा के करीब एक पॉश कॉलोनी प्राची विश्वकर्मा द्वारा फांसी लगाकर दी गइर जान के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं आसपास का इलाका भी सन रह गया। लोगों ने बताया कि वह बहुत खुशमिजाज थी। कल करवाचौथ पर्व पर उसने आसपास की महिलाओं को मेंहदी रचाई थी। लोगों ने बताया कि वह पेंटिंग भी बहुत बेहतरीन करती थी। उसकी मौत के बाद आसपास का इलाका भी गम में डूब गया।

बीमार रहती थी बेटी
मृतक के परिजनों ने बताया कि प्राची विश्वकर्मा बुंदेलखंड यूनीवर्सिटी में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह बीमार रहती थी। उसे खून की कमी थी। जिसको लेकर काफी परेशान रहा करती थी। पिता कारपेंटर हैं। बताया, इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।


फंदे पर झूल रही थी बेटी
कस्बा बबीना के टोल प्लाजा के करीब एक पॉश कॉलोनी में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा द्वासरा फांसी लगाकर दी गई जान के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पिता देर शाम जब घर लौटे तो बेटी की कोई आहट नहीं हुई। जैसे ही उन्होंने उसे फंदे पर झूलता देखा तो दंग रह गए। उन्होंने बताया कि साहब बेटी फांसी के फंदे पर झूल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *