बबीना(झांसी)-करवाचौथ पर्व के दिन सुहागिन महिलाओं एवं नई नवेली दुल्हनों ने सुबह से निर्जला निराहार व्रत रखा और शाम को पति के हाथों जल ग्रहण कर उनके दीर्घायु की कामना की।करवाचौथ के दिन बाजार में काफी रौनक थी महिलाओं द्वारा कपड़े,जेवर,चूड़ियां,करवा,मिठाई,फल आदि की जमकर खरीददारी की गई।शाम 7 बजे दुल्हन सी सजी महिलाओं ने
घर की छतों पर चौक पूर कर भगवान गणेश,माता पार्वती भोलेनाथ की पूजन के बाद चंद्रदेव की पूजा की । इसके बाद छलनी से चंद्रमा को निहारा और आरती उतारी। इसके बाद पति की आरती उतरकर लंबी उम्र की कामना की और इसके बाद अपने पति के हाथ से जल ग्रहण कर अपने व्रत को पूर्ण किया। इसके बाद अपनी सास,जेठानी को सुहाग की सामग्री भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके पर पतियों द्वारा अपनी पत्नियों को उपहार भेंट किए गए और घर में बने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *