शराब तस्करों ने भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं आबकारी ठेकेदार के भाई पर जानलेवा हमला कर लूट पाट की,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की


रक्सा (बबीना)-जनपद झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की रात शराब के तस्करों ने भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आबकारी ठेकेदार पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया जब आबकारी ठेकेदार अपना शराब का ठेका बंद करके बिक्री की रकम लेकर घर जा रहा था। तभी शराब तस्करों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आबकारी ठेकेदार को रास्ते में रोक कर जमकर मारपीट कर दी एवं अधमरा समझ कर जंगल में छोड़कर भाग गए। साथ ही लूट की घटना को भी अंजाम दे गए।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि देवेश शिवहरे पुत्र ठाकुरदास शिवहरे निवासी झांसी ने बताया कि शनिवार की रात करीब 6:30 बजे के बाद उसका छोटा भाई सोमेश शिवहरे शराब के ठेके से अपने घर के लिए आ रहा था कि तभी रास्ते में खैरा टपरा मंदिर के पास ग्राम इमिलिया में एक राय होकर इमिलिया गांव निवासी रवि पाठक, बंटी पाठक और और दो अज्ञात लोगों ने रोक कर लाठी डंडों और लोहे के सरियों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने सोमेश के पास रखें एक लाख ₹, दो मोबाइल फोन, सोने की चैन एवं अंगूठियां छीन ली, और सोमेश को मरा समझ कर वहां से भाग गए। जब सोमेश को होश आया तो उसने मदद के लिए डायल 112 पर कॉल किया और किसी प्रकार रक्सा थाने में आकर आप बीती सुनाई। इसके बाद रकसा थाना पुलिस ने सोमेश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया। जहां सोमेश के दोनों पैर फ्रैक्चर बताए गए।
इस संबंध में रक्सा थाना अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। और पुलिस टीमो का गठन कर आरोपियों की गहनता से तलाश की जा रही है। जबकि पीड़ित एवं उसके परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उक्त आरोपियों ने सोमेश पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, और बाद में मरा समझ कर एवं लाखों रुपए की लूटपाट करके वहां से रफू चक्कर हो गए। जबकि रक्सा थाना पुलिस ने मामूली धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर अपना पल्ला झाड़ लिया है।
रक्सा पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट पीड़ित परिवार आज रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निवास स्थान पर पहुंच गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए उक्त मुकदमे में लूट की धारा को जोड़ने की मांग की।
आपको यह भी बता दें कि आरोपियों ने जिस युवक पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की है, वह युवक सोमेश शिवहरे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष भी है उसके बाद भी उसे पार्टी से अभी तक कोई मदद नहीं प्राप्त हुई हे।
अब इस पूरे मामले में देखना यह होगा कि पुलिस कितनी सक्रीयता से अपना काम करती है। और आरोपियों को कितनी जल्दी अपनी गिरफ्त में लेती है, तथा लूट जैसी धाराओं को मुकदमे में बढाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *