झांसी (बबीना)-विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में (उत्तर प्रदेश राज्यपाल ) महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल के अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्यूब रूट्स फाउंडेशन की तरफ से झांसी ललितपुर टोल वे लिमिटेड एवं झांसी बीघा खेत टोल वे लिमिटेड की तरफ से 20 आंगनबाड़ी केंद्र को आवश्यक सामग्री दी गई इस सामग्री का लाभ 6000 परिवारों को मिलेगा इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एक प्रशस्ति पत्र राज्यपाल महोदया के द्वारा क्यूब रूट्स फाउंडेशन को दिया गया इस कार्यक्रम में झांसी ललितपुर एवं झांसी बीघा खेत टोल वे लिमिटेड के परियोजना प्रमुख प्रदीप कुमार एवं टोल प्लाजा प्रबंधक अभिषेक कुमार, माधव दीक्षित मौजूद रहे क्यूब रूट्स फाउंडेशन के द्वारा हमेशा से ही ऐसे कार्यक्रम समाज सेवा के किए जाते रहे हैं जिनका लाभ गरीब परिवारों को मिलता रहता है चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो जो बच्चे पढ़ने में होशियार हैं लेकिन घरेलू परिस्थित के कारण आगे नहीं पढ़ पा रहे हैं उनकी मदद क्यूब रूट्स फाउंडेशन के द्वारा की जाती है जिन बच्चों के किसी दुर्घटना में हाथ पैर कट जाते हैं आर्टिफिशियल हाथ पैर लगवाने का जो भी खर्च आता है वह क्यूब रूट्स फाउंडेशन के द्वारा दिया जाता है।इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिक,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश सोनू शिवहरे ने टोलवे बबीना को बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *