ककरवई(झांसी)-ककरबई निवासी किसान दयाराम उर्फ बच्ची वर्मा की खेत में रखी 8 बीघा मूंगफली की फसल रात्रि में आग लगने से जलकर राख हो गयी।
जानकारी के अनुसार दयाराम अपने दोनों पुत्रों के साथ बाहर रहकर मजदूरी करता है।
घर पर रहकर उसकी पत्नी भुमानी खेती बाड़ी का कार्य करवाती है।
गुरुवार को भुमानी दिन भर अपने आठ बीघा की खेत में तैयार रखी मूंगफली की फसल की जानवरों से रखवाली करती रही ।शाम के समय वह अपने घर आ गई। रात्रि लगभग नौ बजे पास में ही बगल के खेत वाले किसान द्वारा फोन से बताया गया कि तुम्हारे खेत में रखी मूंगफली की फसल में आग लगी हुई है। वह जब तक खेत पर पहुंची फसल जकर राख हो चुकी थी ।घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। सूचना पर ककरबई व गुरसरांय की पुलिस मौके पर पहुंची तब तक फसल पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। शुक्रवार को सुबह प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू ने मौका मुआयना कर उपजिलाधिकारी गरौठा अवनीश कुमार तिवारी को घटना के बिषय में जानकारी दी ।।भुमानी देवी ने ककरवई थाना अध्यक्ष को थाने में प्रार्थना पत्र देकर आग लगाने वाले व्यक्ति का पता लगाकर मुकदमा दर्ज कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
