गरौठा (झांसी)-कस्बा में पानी की पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़क पर मिट्टी डालकर पाइप लाइन के ठेकेदारों ने काम बंद कर दिया जिससे वाहनों के आवागमन से हमेशा धूल उड़ती रहती है धूल के कारण सड़क के किनारे रहने वाले दुकानदारों और आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बा में उड़ रही धूल से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनोज प्रियदर्शी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा नगर द्वारा नगर पंचायत के टैंकर से धर्मशाला से लेकर वन विभाग के ऑफिस तक पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
नगर पंचायत द्वारा पानी के टैंकर से किए जा रहे छिड़काव सेधूल का उड़ना बंद हो गया है जिससे आम जनमानस सहित दुकानदारों को काफी राहत मिली है।
