झाँसी- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन झांसी का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिलाध्यक्ष अभिनंदन जैन के नेतृत्व में झाँसी परिक्षेत्र के डीआईजी केशव कुमार चौधरी से सौजन्य भेंट करने पहुंचा। इस दौरान पत्रकारों ने डीआईजी से पत्रकार उत्पीड़न के मामलों पर गहरी चर्चा की और सुरक्षा तथा अधिकारों की सुरक्षा को लेकर अपने विचार साझा किए।

इस मुलाकात में जिला संरक्षक अंसार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष इसरार खान, आर के सैन, महानगर अध्यक्ष जाहिद भाई मंसूरी, तहसील अध्यक्ष टहरौली रिंकू दीक्षित, नगर अध्यक्ष बबीना सोनू शिवहरे शैलेश, मुकेश तिवारी, मनीष यादव, रिंकू बबीना, चंद्रभान दांगी टहरौली, राकेश सैन, अंशू मिश्रा सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

इस मुलाकात में पत्रकारों ने अपनी सुरक्षा को लेकर डीआईजी से ठोस कदम उठाने की अपील की और पत्रकारों के उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर चिंता जताई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *