झांसी -विद्यालय श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 59वीं पुण्यतिथि प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र सिंह सेंगर की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने शास्त्री जी के जीवन और उनके अद्वितीय योगदान पर विचार व्यक्त किए।
स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री भारतीय राजनीति के महान नेता थे, जिन्होंने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने भारतीय किसानों और सैनिकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को “जय जवान जय किसान” के नारे से व्यक्त किया। 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। शास्त्री जी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ दृढ़ता से लड़ा और उन्हें संघर्ष में विजय प्राप्त हुई।
शास्त्री जी ने देश के विकास के लिए कई आर्थिक और सामाजिक सुधार किए। उनके शासनकाल में उन्होंने औद्योगिकीकरण, हरित क्रांति और शिक्षा के क्षेत्र में कई कदम उठाए, जो भारतीय समाज के लिए मील का पत्थर साबित हुए। उनके द्वारा लागू किए गए नीतियों ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रवीण तिवारी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष उ.प्र. मां शि संघ झांसी, नारायण दास, राम बिलास, प्रशांत गोस्वामी, हेमलता विश्वकर्मा, शिल्पी जैन और कर्मचारियों में सेवा निवृत्त सुरेश कुमार शर्मा, मेवालाल, तार बाबू, प्रवोध, रवि कुमार, कृष्ण कांत आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन राजा अहिरवार ने किया।
