झाँसी- श्री भोलेनाथ खाती बाबा साईं सेवा समिति द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई की 182वी शादी की सालगिरह के अवसर पर निशुल्क नेत्र , दंत रोग एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया| सर्वप्रथम महारानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर समस्त नारी शक्ति का समिति द्वारा माला पहनकर सम्मान किया गया एवं 20 मई 2024 को मतदान के लिए सेल्फी पॉइंट का कारगिल पार्क की योग महिला प्रमुख खन्ना आंटी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया| उसके उपरांत सभी डॉक्टरों को माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे सभी मरीजों का इलाज प्रारंभ कर शुगर और बीपी की जांच 200 लोगों की हुई व 150 की नेत्र जांच हुई 75 लोगों की दातों की जांच की गई और निशुल्क दवा दी गई. इस कार्यक्रम में डॉक्टर देवेश रावत, डॉक्टर शशांक कोटिया, डॉक्टर के. एन.मिश्रा, डॉक्टर महेंद्र शर्मा, डॉक्टर सी.एस.गुप्ता ,डॉक्टर राजेंद्र, डॉक्टर नेहा द्विवेदी ,डॉक्टर जी.एस अर्गल ,डॉ संजय सिंह ,डॉ मनीषा,डॉक्टर शिखा, डॉ गौरव बजाज, डॉ बक्शीश कौर, डॉ दीक्षा एवं समिति के लोग हंशलता जी, संध्या जी ,सुशील तिवारी, शोभा जी, वंदना बरनवाल ,प्रकाश साहू ,ज्योति खटीक ,गीता द्विवेदी, भारती आंटी, हरदास गुप्ता, एस.के मिश्रा, रेखा सुडेले ,इंदिरा त्रिपाठी ,रामजी मित्तल रहे| इस कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अज्जू मेहरोलिया ने किया और आभार व्यक्त बृजेंद्र साहू ने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें