संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। ग्राम सरसेंडा में रविवार को पाल समाज के नेतृत्व में देवी अहिल्याबाई की मूर्ति का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने साहस, न्यायप्रियता और जनसेवा से अपनी पहचान बनाई। वे केवल रानी नहीं थीं, बल्कि प्रजा को अपना परिवार मानने वाली लोकमाता थीं। उन्होंने 18वीं शताब्दी में मालवा राज्य का शासन संभालकर नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। विशिष्ट अतिथि घोषणा ब्लॉक प्रमुख टीकाराम पटेल ने भी देवी अहिल्याबाई के गुणों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी छवि देश-विदेश में है और लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे। समाजवादी पार्टी के युवा नेता मोती पाल छिरोरा ने इसे पाल समाज के लिए गौरवपूर्ण दिवस बताया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश पटेल, बिहारी पाल, कमलेश पाल, प्रमोद पाल, भरतपाल, एडवोकेट सूरजपाल, मुकेश पाल, राममिलन पाल आदि मौजूद रहे।
