उरई। कुठौंद शाख नहर से सिंचाई के लिए पानी मिलने का इंतजार कर रहे किसानों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। नहर की बाईं पटरी पर बनी रिटेनिंग वॉल अचानक टूट जाने से पानी छोड़ने का कार्यक्रम टाल दिया गया है। अब सात नवंबर से नहर का संचालन शुरू करने की तैयारी है।

बेतवा नहर प्रखंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कुठौंद शाख में 31 अक्तूबर से पानी छोड़ा जाना था। इसके लिए पहले ही सूचना जारी कर दी गई थी, लेकिन नहर के शुरुआती हिस्से में हेड से करीब 400 मीटर की दूरी पर बाईं पटरी की रिटेनिंग वॉल अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। इससे नहर का संचालन शुरू नहीं किया जा सका।

उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा है। इसे पूरा करने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। मरम्मत पूरी होने के बाद सात नवंबर से नहर में पानी छोड़ा जाएगा। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *