जालौन। नगर के मुख्य द्वार (फाटक) का जीर्णाेद्धार कराए जाने का प्रस्ताव नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पास हुआ। पटल पर रखे गए आधा दर्जन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।

नगर पालिका की बोर्ड मीटिंग बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में पालिका चेयरपर्सन नेहा पुनीत मित्तल की अध्यक्षता और ईओ सुशील कुमार की उपस्थिति में हुई। बोर्ड मीटिंग में अगस्त माह से अक्तूबर माह तक आय व्यय रखा गया। इसके साथ ही पालिका में वाहनों की मरम्मत का प्रस्ताव पास हुआ।

मीटिंग में अहम प्रस्ताव नगर पालिका द्वारा नगर के मुख्य द्वार (फाटक) के जीर्णाेद्धार और सुंदरीकरण का रहा। इसमें नगर के मुख्य द्वारा को पुरातन संस्कृति के साथ आधुनिक तरीके से सजाया जाएगा। इस प्रस्ताव पर उपस्थिति सभी सभासदों ने सहमति व्यक्त की। इसके अलावा पालिका मीटिंग हॉल के पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी पटल पर रखा गया। इसमें मीटिंग हॉल का नया निर्माण कराया जाना है। साथ ही मीटिंग हॉल को आधुनिक डिजायन और तकनीक से लैस किया जाएगा। मीटिंग हॉल में सभासदों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान और जरूरी सामान टेबल पर ही उपलब्ध कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर लेखाकर अनिल कुशवाहा, एसबीएम प्रभारी रविंदर सलूजा, जेई प्रवीण कुमार, आरआई अनूप कुमार, सभासद ललित शुक्ला, गुड्डन प्रजापति, कफील कुरैशी, अन्नू शर्मा आदि रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *