गरौठा (झांसी)-नगर में आगामी त्योहार नवरात्रि को लेकर उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग कोतवाली परिसर में आयोजित की गयी।
मीटिंग में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय भी मौजूद रहे।
जिसमें उपजिलाधिकारी ने कहा की नवदुर्गा पंडालो में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी कमेटी वालों की होगी नवदुर्गा के पंडालों में आग बुझाने के लिए अग्नि उपकरण एवं बालू की बोरियां जरूर रखें इसके साथ ही उन्होंने कहा की कोई नई परंपरा की शुरुआत ना करें।
वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कोई भी गलत कार्य न करें अफवाह ना फैलाऐ ना फैलाने दे गलत कार्य करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर एवं मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुलिस भी मौजूद रहेगी।
वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने कहा नवदुर्गा पंडालों एवं मंदिर में जहां भी आवश्यकता होगी वहां पुलिस की ड्यूटी रहेगी इसके साथ ही कमेटी वाले भी स्वयं पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था देखें।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर अमन चैन के साथ त्योहार मनाए कानून का उल्लंघन करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
इस मौके पर कस्बा इंचार्ज दिनेश कुमार गिरी एसआई विकास कुमार रामसचित्र पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्रा सहित नवदुर्गा प्रतिमा रखने वाले कमेटी अध्यक्ष एवं कस्बा एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *