झांसी-ललितपुर हाईवे पर जलनिगम के निर्माधीन प्लांट के पास हुआ हादसा-
हादसे के बाद हाइवे पर लगा जाम-
बबीना(झांसी)-
बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-ललिलतपुर एनएच पर निर्माणाधीन जल निगम प्लांट के करीब तेज रफ्तर कंटेनर ने बाइक सवार अध्यापक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद तगड़ा जाम लग गया।
ललितपुर कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी विनीत दास (42) अध्यापक थे। वह छात्र-छात्राओं को पढ़ाते थे। गुरुवार की शाम झांसी से काम निपटाने के बाद घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर हाइवे पर निर्माणाधीन जल निगम प्लांट के पास पहुंचे, तभी झांसी और ललितपुर की तरफ से दो कंटेनर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहा दूसरा कंटेनर बाइक में टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक उछलकर दूर गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं विनीत कंटेनर के पहियों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को सड़क से किसी तरह उठवाया। उसे कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा इंचार्ज प्रदीप शर्मा ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक के परिजनों की तरफ से अगर किसी तरह की शिकायत आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
जाम हुआ रास्ता
झांसी-ललितपुर एनएच पर गुरुवार देर शाम हुए हादसे के बाद वाहनों की दूर-दूर तक कतारें लग गई। ट्रक, बस, टैक्सी-टेंपो जहां के तहां खड़े हो गए। वहीं पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुलभ कराया। पहले वाहनों की एक तरफ से निकाला। इसके बाद देर शाम तक बड़े वाहन भी निकल सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *