गरौठा झांसी- सोमवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर
मुस्लिम समाज के द्वारा पैगंबर साहब का जश्ने ईद मिलादु न्नबी अखलाक व खुलूस के साथ मनाया गया।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार को लेकर कस्बा में एक भव्य जुलूस निकाला गया जुलूस को लेकर कस्बा में जगह-जगह सजावट की गयी.
जुलूस ए मोहम्मदी की शुरुआत बैंड बाजों के साथ कस्बा की जामा मस्जिद से की गयी.
जो कस्बा के मोहल्ला रामनगर से होते हुए बाजार से तहसील वाले सैयद बाली के मजार से छोटे गरौठा एवं मऊरानीपुर बस स्टैंड से होते हुए गढ़ी के मजार पर पहुंचा जहां पर जुलूस का समापन हो गया।
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी सभी को नेक राह पर चलने गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है पैगंबर साहब का अमन मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम है.
इस मौके पर जामा मस्जिद पेश इमाम हाजी सुलेमान हाजी कासिम खां नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा अयूब सिद्दीकी एडवोकेट करीम खां हकीम पठान सलीम मंसूरी शकील खां सुबीन अख्तर खान सहित बड़ी संख्या में बच्चे बुजुर्ग एवं युवा मौजूद रहे जो जुलूस में सरकार की आमद मरहबा सबसे प्यारा नबी हमारा के नारे लगाते चल रहे थे.
जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही पुलिस बल के साथ जुलूस में रहे मौजूद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *