झाँसी-रेस्टोरेन्ट हेतु सेन्ट्रल प्लेस में भवन (रेस्टोरेन्ट) हेतु स्थान नहीं मिल पाने और जालसाजों द्वारा झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी से परेशान युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगायी. शिकायती पत्र देते हुए गगन राय पुत्र भगवानदास राय निवासी 912, बाहर दतिया गेट, नकटा चौपडा, थाना कोतवाली, में ने आरोप लगाया की भगवती रेल इन्फ्रा प्राइ०लि० के डायरेक्टर संदेश चन्द्र गुप्ता पुत्र बाबूलाल खर्द निवासी रामजानकी पुरम कालौनी, एस.एस.पी. आवास के सामने, थाना नवाबाद, झांसी, कार्यालय पता 27. एम.एल.वी. मार्केट खण्डेरा गेट, थाना कोतवाली, झांसी वर्ष 2016 में झांसी रेलवे स्टेशन के सामने बने सेन्ट्रल प्लेस मार्केट के बेसमेन्ट (भूतल) में रेस्टोरेन्ट खोले जाने हेतु जगह लिए जाने के सम्बन्ध में बातचीत हुई और सर्वप्रथम 1000 वर्गफुट स्थान दिया जाना तय हुआ, जिसके सम्बन्ध में एक करोड रूपया प्रार्थी व उसके परिजनो द्वारा संदेश चन्द्र गुप्ता को दिया जाना तय हुआ, बाद में 394.88 वर्गफुट वर्ष 2017 में संदेश चन्द्र गुप्ता. प्रार्थी को और चालीस लाख रूपये देने का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए प्रार्थी व उसके परिजन तैयार हो गये तथा संदेश चन्द्र गुप्ता ने दिसम्बर 2017 तक रेस्टोरेन्ट हेतु बेसमेन्ट का भवन तैयार करने हेतु वायदा किया, संदेश गुप्ता ने एग्रीमेन्ट में 43 साल की लीज देने का कमिन्टेमेन्ट किया था लेकिन अब 43 साल लीज देने से मुकर गया है एवं 1 फ्लोर पर फूड कोर्ट, ग्राउण्ड फ्लोर पर सिर्फ ऑफिस, कुछ भी खाने की दुकाने, रेस्टोरेन्ट नही होगे, बेसमेन्ट में सिर्फ प्रार्थी का रेस्टोरेन्ट रहेगा, बेसमेन्ट और ग्राउण्ड फ्लोर पर सेन्ट्रल ए.सी. और दो लिफ्टे रहेगी, ऐसा करने का प्रार्थी को आश्वासन दिया था एवं इसी बात का दस हजार रूपये वर्गफिट का पैसा उक्त संदेश चन्द्र गुप्ता ने लिया, और साठ लाख रूपये उससे और उसके परिवारजनो से ले लिये, यह साठ लाख रूपये संदेश चन्द्र गुप्ता ने भवन देने का विश्वास दिलाकर लिये थे। पुनः वर्ष 2018 के मध्य दो लाख रूपये प्रार्थी व उसके परिजनो से ले लिये। इसी कम में 25 नवंबर 2020 को संदेश ने उसको व उसके परिजनो से पन्द्रह लाख रूपये और ले लिये। इस प्रकार 25.11.2020 तक उससे और उसके परिजनो ने संदेश चन्द्र गुप्ता के द्वारा तमाम प्रपत्र तहरीर कर दिये जाने के आधार पर उनका विश्वास कर 77 लाख रूपये दे दिये और प्रार्थी व उसके भाई पवन राय व उसकी माँ श्रीमती शारदा राय से संदेश चन्द्र गुप्ता ने चैक भी प्राप्त कर लिये. इस प्रकार कुल 62,48,800 /- रू0 की कुल चैक संदेश चन्द्र गुप्ता ने ले ली और बार-बार कहने पर भी प्रार्थी और उसके परिवारजनो को रेस्टोरेन्ट हेतु सेन्ट्रल प्लेस में भवन (रेस्टोरेन्ट) हेतु स्थान उपलब्ध नही कराया गया और इस प्रकार जब दिनांक 29.07.2022 को समय 2:20 बजे दोपहर करीब उक्त सन्देश चन्द्र गुप्ता, सेन्ट्रल प्लेस रेलवे स्टेशन के सामने झांसी में प्रार्थी से मिले और प्रार्थी ने उनसे कहा कि यदि आप रेस्टोरेन्ट की जगह नहीं दे पा रहे है तो रूपया वापिस कर दीजिए इस पर संदेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि मैंने बेईमानी पूर्वक तुमसे और तुम्हारे परिवारीजनो से रूपये हडप लिया है और अब वापिस नही करूंगा। मैंने तुम लोगों को धोखा देने के उद्देश्य से ही लेटर ऑफ़ कन्फर्मेशन, एग्रीमेंट व अन्य प्रपत्र बेईमानी पूर्वक तुम लोगों को ठगने के उद्देश्य से कूटरचना कर तैयार करवाकर हस्ताक्षरित किये है तथा जानबूझकर इन कूटरचित दस्तावेजो का प्रयोग समय दिखाकर किया था, अब यदि तुम लोगो ने दुबारा रूपया मांगा या कही शिकायत की तो जान से मरवा दूंगा
शिकायती पत्र में गगन ने आरोप लगाया की उसको माँ बहिनो की गंदी गंदी गालियां देकर बेइज्जत करके भगा दिया.उसे और उसका परिवार आर्थिक रूप से टूट चुका है, और प्रार्थी के पिता, संदेश चन्द्र गुप्ता द्वारा किये गये धोखो से अत्यधिक परेशान होकर सदमे से बीमार हो गये है.
उक्त लोग से पैसो की मांग करते रहते है एवं जान से मारने की धमकी देते है। संदेश गुप्ता अपने कर्मचारी उमेश कुमार पुत्र स्व० मंगलराम निवासी ग्वालटोली हंसारी, झांसी व दीपक कुमार गुप्ता व ओमप्रकाश मिश्रा, सुभाष खर्द, धीरेन्द्र गुप्ता, उमेश चार्टेड एकाउन्टेन्ट से साजिश कर झूठा मामला दर्ज कराकर उसको व उसके परिवारीजनो को झूठा फंसाना चाहता है.युवक ने शिकायती पत्र में गैंगस्टर संदेश गुप्ता व उसके कर्मचारियो के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करने एवं लगातार की जा रही झूठी कार्यवाहियो हेतु भी दण्डित करने की मांग की.
