गणेश विसर्जन एवं जल बिहार के पूर्व तालाब मार्ग को किया जाये दुरुस्त-

बरुआसागर (झाँसी)- सोमवार को नगर के गणेश समितियों के सदस्य और जल बिहार कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले पुजारीयों, व्यापार मंडल अध्यक्षों द्वारा नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष के नाम से ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा को सौंपा गया.नगरवासियों क़ी मांग हैं कि किले सनौरा से खांदी तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है, बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी पड़ी सड़क गणेश विसर्जन और जल बिहार के समय बेहद परेशानी उत्पन्न करेगी.जिसपर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि जल्द ही कुछ उचित व्यवस्था की जायेगी वैसे तो सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही कराया जाना है पर बारिश के मौसम के कारण अड़चन पैदा हो रही है.फिलहाल जनहित को देखते हुऐ उचित व्यवस्था होगी | इसके साथ ही तालाब में जलकुंभी फैल जाने से विसर्जन और जल बिहार में भारी परेशानी होने वाली है ऐसे में कोई अनचाही घटना ना हो इसे देखते हुऐ तालाब से जलकुम्भी हटाये जाने की अवश्यकता है.तालाब के आसपास बांध पर बेहद गंदगी और बदबू फैलने के कारण साफ सफाई की उचित व्यवस्था भी की जानी चाहिये.तालाब सिंचाई विभाग के अधीन है। मंदिर पुजारी रामबाबू गोस्वामी , उ.प्र.उ.व्या.प्रति.मं व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सोनी, उ.प्र.व्या.मं महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष रागनी चौरसिया, गणेश समितियों से ऋषभ अग्रवाल, प्रथम श्रीवास्तव , अमन अग्रवाल , अंशुल राय , सुमित चौरसिया , शिवम अग्रवाल, प्रथम लक्ष्कार आदि लोंगो ने ज्ञापन दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *