पुलिस कप्तान सहित आला अफसरों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कीबबीना(झांसी )-झांसी जनपद के बबीना थाना अंतर्गत पंप हाउस मोहल्ले से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां मानसिक विक्षिप्त माँ ने अपनी ही सगी बेटी जिसकी उम्र ढाई साल थी। उसका आम काटने वाले हसिया से गला काटकर दिनदहाड़े हत्या कर दी। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन फानन में परिजनों द्वारा बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बबीना थाना अंतर्गत पंप हाउस मोहल्ले में निवास करने वाले महेंद्र सिंह यादव के घर उसकी विधवा पुत्र वधु अपने दो बच्चों के साथ रहती है। इसके पति अजय यादव का निधन कुछ साल पहले करंट लगने से हो गया था। वह शादी से पूर्व ही मानसिक रूप से परेशान रहती थी। और दोनों बच्चों को मारने की धमकियां देती थी। जिस पर परिजन सावधान थे। और बच्चों को उसके पास नहीं जाने देते थे। इसके साथ ही परिजन मानसिक चिकित्सकों से उसका इलाज भी करा रहे थे। आज मंगलवार की सुबह करीब दस बजे ढाई साल की मासूम ज्योत्सना उर्फ परी अपने दादा महेंद्र सिंह के पास खेल रही थी तभी वह उनका मोबाइल फोन लेकर अपने कमरे में चली गई। इतने में ही मानसिक रूप से परेशान उसकी मां रश्मि ने अंदर से कमरा बंद कर मासूम परी की आम काटने वाले हसिये से गला रेत कर हत्या कर दी और अपना हाथ भी जख्मी कर लिया।बच्ची की चीख पुकार सुनकर जब तक परिजन कमरे में पहुंचे तब तक मासूम परी लगभग मर चुकी थी। आनन फानन में परिजन परी और उसकी मां को सीएचसी बबीना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परी को मृत घोषित कर दिया और महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसपी सुधा सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर स्नेहा तिवारी,प्रेमनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार चंदेल,रक्सा थाना प्रभारी प्रवेंद्र सिंह,बबीना थाना अध्यक्ष सुशील कुमार द्विवेदी , कस्बा इंचार्ज प्रदीप शर्मा ,भेल चौकी प्रभारी राकेश दीक्षित, एस आई सुनील त्रिपाठी,का०धर्मेंद्र कुमार,पवन जाट, धीरेश तोमर, अंजली,रीना आदि मौजूद रहे। पुलिस ने मृतक बच्ची का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हे।
एसएसपी सुधा सिंह द्वारा बताया गया की पंप हाउस पर एक विक्षिप्त महिला द्वारा अपनी ढाई साल की बेटी की चाकू से हत्या की घटना प्राप्त हुई हे साथ ही महिला मानसिक रोगी हे जिसका इलाज काफी समय से चल रहा था। महिला का हाथ जख्मी होने के कारण उसका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा हे और उससे पूछताछ की जाएगी साथ ही पुलिस द्वारा जांच की जा रही हे।
बबीना(झांसी )-झांसी जनपद के बबीना थाना अंतर्गत पंप हाउस मोहल्ले से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां मानसिक विक्षिप्त माँ ने अपनी ही सगी बेटी जिसकी उम्र ढाई साल थी। उसका आम काटने वाले हसिया से गला काटकर दिनदहाड़े हत्या कर दी। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन फानन में परिजनों द्वारा बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।