ककरवई (झांसी)-ककरवई गरौठा सड़क मार्ग पर दो बाईकों में आमने-सामने जोर दार भिड़ंत हुई जिसमें दो गंभीर रूप से घायल झांसी रेफर ककरबई निवासी प्रमोद कुमार एवं मोहनलाल बाइक से ककरबई आ रहे थे। वहीं रमौरा निवासी धर्मेन्द्र यादव अपनी पत्नी के साथ ससुराल खरवांच से बापिस अपने घर जा रहा था। लगभग शाम 7:00 बजे हीरानगर स्टैंड के पास दोनों बाईकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना ककरबई पुलिस को दी गई,।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू पुलिस वाले के साथ मौके पर पहुंचे घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाते हुए दोनों बाईकों को अपने कब्जे में ले लिया है। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय ने प्राथमिक उपचार किया गया । घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मोहनलाल व प्रमोद कुमार को उपचार के लिए झांसी रिफर कर दिया गया है।
