नाजुक हालत में झांसी रेफर ,अचानक उठी चिंगारी से लगी आग से हुआ तेज धमाका-
घायलों में बुड़े बुजुर्ग सहित नाबालिग एवं महिलाएं शामिल-
समथर (झांसी)- कस्बा के मोहल्ला कटरा बाजार में उस समय तेज धमाका हुआ. जब बारूद फैक्ट्री में अचानक उठी चिंगारी से आग लग गई.आग लगते ही मजदूरी कर रहे. मजदूरों में चीख पुकार मच गई. धमाका इतना तेज था कि टीन सेट के चिथड़े उड़ गए.धमाके में आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुष सहित बच्चे जख्मी हो गए.जमीं हुए लोगों को सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक एवं सर्किल पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां हालात में सुधार न होने पर झांसी रेफर किया गया. हालांकि कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं.
घटना के कुछ ही देर में देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए.घटना इतनी तेज थी कि करीब एक किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी.घटना के बाद फैक्ट्री मालिक फरार हो गया.विस्फोट में फैक्ट्री मालिक की पत्नी सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.जिनमें नाबालिक बच्चों सहित बुजुर्ग महिलाएं व पुरुष शामिल है.सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी मोंठ प्रदीप कुमार सिंह, एवं प्रभारी निरीक्षक पूंछ जेपी पाल सहित थानाध्यक्ष समथर अजमेर सिंह भदौरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां घायल सुखदेवी पत्नी लक्ष्मन पाल उम्र करीब 45 वर्ष,आरती पुत्री लक्ष्मन पाल उम्र करीब 17 वर्ष ,नसरीन बानों पत्नी बन्ने खां उम्र करीब 50 वर्ष,शिवानी पुत्री रवि साहू उम्र करीब 21 वर्ष, लक्ष्मी पत्नी महेश साहू उम्र करीब 46 वर्ष, अभय पुत्र विनोद वंसकार उम्र करीब 18 वर्ष, रोहिणी पुत्री रामकुमार वंसकार उम्र करीब 16 वर्ष समस्त निवासी गण कस्बा समथर जिला झांसी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर भिजवाया गया.
हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया.
