नारद मोह लीला से शुभारंभ बारहवें दिन असत्य पर सत्य की प्रतीक रावण का होगा पुतला दहन-
समथर झांसी- नगर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज से श्रीराम लीला का आयोजन प्रारंभ हो गया है.जो दिनांक ग्यारह अक्टूबर तक निरंतर श्रीराम लीला का आयोजन किया जाएगा। और बारहवें दिन असत्य पर सत्य की प्रतीक रावण का पुतला दहन किया जाएगा.
बता दें कि नगर में श्रीराम यश प्रचारक मंडल द्वारा नगर के रामलीला मैदान अग्गा बाजार पर श्रीराम लीला का आयोजन करीब सौ वर्षों से निरंतर किया जा रहा है.प्रत्येक वर्ष अच्छे अच्छे कलाकारों द्वारा श्री रामलीला में मंचन किया जाता है जिसमें अच्छे कलाकारों को श्री राम यश प्रचारक मंडल कमेटी द्वारा बाहर से बुलाया जाता है.जिससे पुरानी परंपरा को जीवंत रखा जा सके.श्रीराम लीला के प्रथम दिन पालिकाध्यक्ष ने पार्षदों के साथ श्री जुगल किशोर की आरती कर आर्शीवाद प्राप्त किया. इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना, भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता, पार्षद अरविंद श्रीवास, विक्रम सिंह, पार्षद प्रतिनिधि चंद्र भान पाल,समीर नीखरा का श्रीराम यश प्रचारक मंडल कमेटी द्वारा उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुर्जर महेंद्र नागर, मनोज तिवारी, मोहित उदैनिया,रामू रायकवार ,मुकेश बादल, गिरीश पांचाल,ज्ञानसू उपाध्याय,प्रखर नगाइच,राकेश शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, अनुज दुबे आदि मौजूद रहे.
आयोजन के दौरान प्रथम दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया.
लीला का मंचन देख दर्शको ने कलाकारो की सराहना की उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों को इनाम दिया गया.
